187 KM की रेंज, 65 मिनटों में 80% चार्जिंग, Hero ने लांच किया VIDA VX2 Plus 4.4 kWh

नई दिल्ली। हीरो मोटोकॉर्प ने इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4 kWh वेरिएंट को लांच किया है। VIDA VX2 Plus 4.4 kWh वेरिएंट का प्राइस लगभग 1.43 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) का है। । इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 90 km/H की है। VIDA VX2 Plus 4.4 kWh वेरिएंट के साथ 1 kW का पोर्टेबल चार्जर मिलेगा, जिससे इसकी बैटरी लगभग 3.30 घंटों में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.2 kWh के दो रिमूवेबल बैटरी पैक दिए गए हैं, जिससे 4.4 kWh की कुल बैटरी कैपेसिटी मिलती है।

Hero Motocorp ने बताया है कि VIDA VX2 Plus 4.4 kWh की फुल चार्ज में IDC सर्टिफाइड रेंज 187 किलोमीटर की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ हीरो मोटोकॉर्प 1 kW का पोर्टेबल चार्जर देगी, जिससे इसकी बैटरी लगभग 3.30 घंटों में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। यह DC फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा, जिससे बैटरी को 65 मिनटों में 0-80 प्रतिशत तक करने का विकल्प मिलेगा। हीरो मोटोकॉर्प ने कहा है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रति दिन की यात्रा के साथ ही लंबे ट्रिप के लिए कारगर होगा।

VIDA VX2 Plus 4.4 kWh वेरिएंट की इलेक्ट्रिक मोटर 6 kW की पीक पावर और 26 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 90 km/H की है। VIDA VX2 Plus 4.4 kWh में 4.3 इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और ओवर-द-एयर (OTA) सॉफ्टवेयर अपडेट जैसे फीचर्स के साथ है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में Eco, Ride और Sport मोड्स दिए गए हैं। इसके अलावा ओवरटेकिंग के दौरान एक्सेलरेशन को बढ़ाने के लिए Boost फंक्शन भी मिलता है।

हीरो मोटोकॉर्प के सब-ब्रांड VIDA ने बताया है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने के लिए बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (BaaS) का विकल्प भी उपलब्ध होगा। VIDA के नेटवर्क में 6,000 से अधिक फास्ट चार्जिंग स्टेशंस हैं। देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में जून में हीरो मोटोकॉर्प ने इलेक्ट्रिक स्कूटर की 21,820 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथा स्थान हासिल किया है। पिछले वर्ष के समान महीने की तुलना में कंपनी की बिक्री में 175 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।