चयनित अभ्यर्थियों को ई-मेल पर जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
पहली से 15 अगस्त को धर्मशाला सिंथेटिक ट्रैक पर होगी शारीरिक परीक्षा
टीम- पालमपुर, धर्मशाला
सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर की ओर से भर्ती वर्ष 2027 के लिए आयोजित सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई-2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। अब जल्द ही 20 से 25 जुलाई के दौरान परीक्षा में पास उम्मीदवारों को उनकी ई-मेल आईडी में एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। जिसमें एक से 15 अगस्त तक सिंथेटिक ट्रेक धर्मशाला में शारिरिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें अलग-अलग तिथियों के तहत उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।
कर्नल विशाल शाह ने बताया कि कांगड़ा और चंबा जिलों के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन दसवीं पास, अग्निवीर ट्रेड्समैन आठवीं पास, अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस, सिपाही फार्मा तथा सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग सहायक श्रेणियों का परिणाम जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट से अपना परीक्षा परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को परिणाम डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या आती है तो वह सेना भर्ती कार्यालयए पालमपुर से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकता है या ई.मेल के माध्यम से भी सहायता प्राप्त कर सकता है। सेना भर्ती कार्यालयए पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल विशाल शाह ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।