राजेश चौहान अध्यक्ष और कल्पना नंदा उपाध्यक्ष निर्वाचित
स्टाफ रिपोर्टर-रोहडू
कोटखाई नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की। भाजपा समर्थित राजेश चौहान अध्यक्ष और कल्पना नंदा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
इस जीत को शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की बड़ी राजनीतिक सफलता माना जा रहा है। भाजपा नेता चेतन बरागटा ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत कोटखाई की जनता के विश्वास, भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और संगठन की एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास, पारदर्शिता और जनहित की राजनीति पर भरोसा जताया है। उन्होंने विश्वास जताया कि नगर पंचायत का नया नेतृत्व जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कोटखाई के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगा।