पेपर लीक के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
सिटी रिपोर्टर-हरोली
केेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी कांग्रेस पार्टी का रोष प्रदर्शन लगातार जारी है। शनिवार सांय ब्लॉक कांग्रेस हरोली ने नीट परीक्षा में धांधलियों तथा आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बारिश में भी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मार्च में हिस्सा लेकर केंद्र की छात्र विरोधी नीतियों का विरोध किया।उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों के हितों की रक्षा के लिए आवाज उठाई।
दौलतपुर चौक में भी प्रदर्शन
दौलतपुर चौक। नीट परीक्षा में सामने आई कथित अनियमितताओं और दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग के विरोध में शनिवार को गगरेट ब्लॉक कांग्रेस ने दौलतपुर चौक में आक्रोश रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश कालिया के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम भी विशेष रूप से मौजूद रहे। रेस्ट हाउस से बस स्टैंड तक निकाली रैलीकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दौलतपुर चौक रेस्ट हाउस से बस स्टैंड तक आक्रोश रैली निकाली।