पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस की हुंकार, विधायक रणजीत सिंह के नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन
निजी संवाददाता – सुजानपुर
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुजानपुर द्वारा विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की अगुवाई में पेपर लीक व राम मंदिर चंदा चोरी आदि केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम सुजानपुर के माध्यम से राजयपाल को ज्ञापन सौंपा। विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।
उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं से आहत होकर अपनी जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को न्याय दिलाने के लिए प्रत्येक प्रभावित परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि देशभर में पेपर लीक की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कठोर कानून बनाया जाए, दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।
कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में बने रहे खास राजनीतिक समीकरण
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजिंदर वर्मा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकत्र्ता एवं स्थानीय लोग व युवा उपस्थित रहे।