परिवार नकल पर 20 रुपए शुल्क तय, बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक
निजी संवाददाता-भगेड़
ग्राम पंचायत औहर की रविवार को हुई ग्राम सभा में पूर्व पंचायत के कार्यकाल में हुए कार्यों को लेकर चर्चा के दौरान कुछ लोगों ने हो हल्ला किया और सरकारी काम में बाधा डालना शुरू कर दिया। इस दौरान मामले ने काफी तूल पकड़ लिया और एक महिला ने पंचायत प्रधान देश राज शर्मा को गले से पकड़ लिया और मारपीट पर उतारू हो गई। इस दौरान उनका माइक छीन लिया। इस दौरान पंचायत प्रधान की पत्नी ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो महिला ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी जिससे वह बेहोश हो गईं।
पंचायत प्रतिनिधियों ने इसकी शिकायत पुलिस थाना घुमारवी में दर्ज करवा दी है और पीडि़त का मेडिकल करवा लिया है। बैठक की शुरुआत कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों को सम्मानित करने के साथ हुई। इस मौके पर 20 पूर्व सैनिकों को हिमाचली टोपी पहना कर सम्मानित किया। इसके अलावा पूर्व पंचायत उप प्रधान रामप्रकाश को भी हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया। वहीं कई फैसले लिए गए।