अभ्यास वर्ग में डा. राजीव बिंदल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नाहन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा जनभागीदारी, सुशासन और राष्ट्रसेवा के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। वह शनिवार को पांवटा साहिब के पैराडाइस रिसॉर्ट में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान-2026 के जिला स्तरीय अभ्यास वर्ग को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन की वैचारिक मजबूती का आधार हैं और इससे कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास, सिद्धांतों एवं संगठनात्मक परंपराओं की जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। कार्यक्रम में सांसद सुरेश कश्यप, विधायक रीना कश्यप, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर, मनीष तोमर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।