टीएमसी में अब ईसीजी के लगेंगे 50 रुपए

रोगी कल्याण समिति की बैठक में ऑनलाइन जुड़े स्वास्थ्य मंत्री, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

स्टाफ रिपोर्टर -टीएमसी
डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा अस्पताल में शुक्रवार को रोगी कल्याण समिति की 14 वीं ऑनलाइन बैठक हुई। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने ऑनलाइन बैठक शिमला से व नगरोटा बगवां के विधायक आरएस वाली ने टांडा मेडिकल कॉलेज से बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में वित्तीय वर्ष 202- 26 के लिए लगभग 63 लाख के बजट का प्रस्ताव रखा गया। इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से ऑनलाइन चर्चा की गई। टांडा अस्पताल में ब्लड डोनेट करने वाले लोगों को डाइट रिफ्रेमेंट के लिए अब 15 रुपए की बजाए 50 रुपए दिए जाएंगे । अब टांडा अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की तरफ से 35 रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे।

ईसीजी का शुल्क घटाकर 50 रुपए किया गया। बैठक में रोगी कल्याण समिति से नरादर रहने वाले मेंबर्स को भी हिदायतें देने के साथ मेंबर्स के आई कार्ड बनाने की बात भी की गई। इस ऑनलाइन बैठक में शिमला से स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ धनीराम शांडिलए टांडा मेडीकल कॉलेज व अस्पताल से नगरोटा बगवां के विधायक आर एस वालीए एसडीएम नगरोटा मुनिष कुमार शर्मा ए टांडा मेडीकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ मिलाप शर्मा एडिशनल डायरेक्टर मेजर अंकुश शर्माए मेडीकल सुप्रिटेंडेंट डॉ विवेक बनयाल ए डिप्टी एम एस डॉ अरविंद राणाए एन जी ओ प्रेसिडेंट राजीव समकरियाए अकाउंट ऑफिसर एसीएफ राजीव कुमारए प्राइवेट सेक्टरी संदीप डोगराए, रमेश पंजवाल, पीए एमएस आमिर चंद, परस राम, सहित अन्य मौजूद रहे।

दो मिलेंगी ई-टैक्सी बोगी
पर्यटन निगम के चेयरमैन तथा नगरोटा बगवां के विधायक रघुवीर सिंह वाली ने टांडा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल को अपनी तरफ से दो और नई ई-टैक्सी बोगी भी डोनेट करने की भी घोषणा कि गई । ये सात सीटर वोगी दूर दराज व अन्य जिलों से आने वाले रोगियों को टांडा अस्पताल के मेन गेट से बैठाकर पर्ची काउंटर या अन्य ओपीडी तक निशुल्क पहुंचाएंगी।