विधायक विवेक शर्मा ने दिए निर्देश, कुटलैहड़ पीपलू,अलसान की योजनाएं जांचीं
स्टाफ रिपोर्टर-बंगाणा
विधायक विवेक शर्मा ने को पीपलू, अलसान और चराड़ा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता हरभजन सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान विधायक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्र के किसी भी गांव में पेयजल संकट की स्थिति नहीं बननी चाहिए।
उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम और बढ़ती पानी की मांग को देखते हुए विभाग पूरी गंभीरता से कार्य करे तथा हर घर तक नियमित और पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित बनाए। इस मौके पर एक्सइएन लोक निवि मंडल बंगाणा अरविंद लखनपाल, एक्सइएन जल शक्ति विभाग मंडल थानाकलां हरभजन सिंह मौजूद रहे।