सोलन सब्जी मंडी में सब्जियों के रेट में उतार चढ़ाव, टमाटर और अदरक के भाव उछले

निजी संवाददाता-सोलन
कृषि उपज मंडी समिति सोलन द्वारा मंगलवार को जारी थोक भाव सूची के अनुसार सब्जियों और फलों के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कुछ सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है, जबकि कई सब्जियां सामान्य कीमतों पर बिक रही हैं। व्यापारियों का कहना है कि मानसून के मौसम, आवक में कमी और मांग बढऩे के कारण कई सब्जियों के भाव प्रभावित हुए हैं। मंडी में टमाटर का अधिकतम भाव 20 हजार रुपए प्रति क्विंटल और औसत भाव 15,हजार पए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।

वहीं लौकी का औसत भाव 16,हजार रुपए, अनार 13,हजार रुपए, सेब 11हजार रुपए और आम 6हजार रुपए प्रति क्विंटल रहा। अदरक भी ऊंचे दामों पर बिका, जिसका औसत मूल्य 11,हजार रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। हरी सब्जियों की बात करें तो शिमला मिर्च का औसत भाव 3,500 रुपए, फूल गोभी तील हजार रुपए, बंदगोभी एक हजार रुपए, करेला 1,800 रुपए, भिंडी 2,800 रुपए, बैंगन 1,800 रुपए, गाजर 2,500 रुपए और मटर हरा 8,000 रुपए प्रति क्विंटल रहा। प्याज 3 हजार रुपए और आलू 1,800 रुपए प्रति क्विंटल के औसत भाव पर बिके। फलों में आड़ू, प्लम, नाशपाती और खुमानी की भी अच्छी आवक रही। सब्जी मंडी में सुबह से ही किसानों और व्यापारियों की अच्छी खासी चहल-पहल देखने को मिली। मंडी प्रशासन का कहना है कि किसानों और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।