डीडीएम साईं कालेज में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
कार्यालय संवाददाता -नादौन
डीडीएम साईं कालेज ऑफ एजुकेशन कल्लर जलाड़ी में बीएड अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें गीत, नृत्य, कविता एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां शामिल रहीं। कॉलेज के प्राचार्य एवं प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए जीवन में ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढऩे का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को टाइटल देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मिस्टर फेयरवेल मनीष, मिस फेयरवेल साक्षी कौंडल, मिस्टर पर्सनेलिटी मनोज, मिस पर्सनेलिटी रितिका, मिस परफॉर्मर तनीषा व मिस्टर परफॉर्मर रमन रहे। सभी प्रशिक्षुओं ने अपने कॉलेज जीवन की यादें साझा कीं और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, भावुकता और उल्लास से भरपूर रहा। अंत में उप प्रधानाचार्य मलकियत सिंह राणा ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।