हरियाली और मीठे फलों की सौगात, जनसेवक सुशील ठाकुर ने परिवारों को बांटे चीकू के पौधे
स्टाफ रिपोर्टर – हमीरपुर
ग्राम पंचायत धरोग के तहत आने वाले भरठिायाण और भ्यूंट गांव में परिवारों को फलदार पौधों का वितरण किया गया। जनसेवक सुशील ठाकुर के माध्यम से उपलब्ध करवाए गए पौधे प्रति परिवार को दिए गए। बेहतर गुणवत्ता वाले चीकू के ये पौधे कुछ वर्षों में फल देना आरंभ कर देंगे। पर्यावरण संरक्षण मुहिम को आगे बढ़ाते हुए भरठियाण तथा भ्यूंट गांव के परिवारों को इसके साथ जोड़ा गया है। पौधे उपलब्ध करवाने के दौरान जनसेवक सुशील ठाकुर ने कहा कि प्राणदायिनी ऑक्सीजन का स्रोत हमारी वन संपदा में बढ़ोतरी होना बहुत जरूरी है। इसी के मद्देनजर शनिवार को ग्राम पंचायत धरोग के गांव भरठियाण और भ्यूंट में फलदार पौधे उपलब्ध करवाने का अवसर प्राप्त हुआ। प्रति परिवार एक-एक फलदार पौधा उपलब्ध करवाया गया है। जनसेवक सुशील ठाकुर जनसहयोग से पर्यावरण संरक्षण मुहिम पिछले कई वर्षों से चला रहे हैं। अब तक दर्जनों पंचायतों को हजारों फलदार पौधों का वितरण कर चुके हैं। कई नमें विभिन्न प्रजाति के अमरूद के पौधे, जापानी फल, आम चीकू सहित अन्य शामिल हैं।
ग्रामीणों ने लिया बढ़-चढक़र भाग
इस बार भी पंचायतों को चीकू के पौधे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। पौधा वितरण कार्यक्रम के दौरान धरोग पंचायत की प्रधान अनु डोगरा, वार्ड सदस्य रजनी कुमारी, मीनाक्ष्ीा शर्मा, पूर्व वार्ड पंच ज्ञान चंद, झरलोग पंचायत प्रधान अरूण ठाकुर सहित महिला मंडल प्रधान, उपप्रधान तथा काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।