इंदिरा गांधी खेल परिसर में चैंपियनशिप के समापन पर नवाजे खिलाड़ी, सीनियर वर्ग में प्रज्ञा वर्मा और पार्थिव का जलवा
स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
राजधानी के इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय शिमला जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का सोमवार को रोमांचक फाइनल मुकाबलों के साथ समापन हुआ। शिमला जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस चैंपियनशिप में अंतिम दिन अंडर-17, अंडर-19 और सीनियर वर्ग के फाइनल मुकाबलों में खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्गों में खिताब पर कब्जा जमाया। तीन दिवसीय चैंपियनशिप में खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप के समापन समारोह में अमित स्पोटर््स, शिमला के अमित अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेताओं और उपविजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवा खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। अंडर-17 वर्ग में सोनाक्षी जसवाल ने बालिका एकल और विश्वजीत सिंह ने बालक एकल का खिताब जीता। अंडर-17 गल्र्स डब्ल्स वर्ग में रीतिका शर्मा और ईवा जोगता की जोड़ी ने जीत दर्ज की, जबकि हर्षवर्धन सिंह और विश्वजीत सिंह ने बालक युगल में जीत अपने नाम किया। इसी वर्ग में मिश्रित युगल में हर्षवर्धन और ईवा की जोड़ी विजेता रही।
अंडर-19 वर्ग में प्रज्ञा वर्मा ने रोमांचक मुकाबले में यक्षिता सामरा को हराकर बालिका एकल का खिताब जीता। विश्वजीत सिंह ने प्रियांश भारद्वाज को शिकस्त देकर बालक एकल में भी बाजी मारी। हर्षवर्धन और विश्वजीत ने बालक युगल, जबकि सोनाक्षी और यक्षिता सामरा ने बालिका युगल का खिताब जीता। सीनियर वर्ग में प्रज्ञा वर्मा ने महिला एकल और पार्थिव ने पुरुष एकल का खिताब अपने नाम किया। पुरुष युगल में अमन कुमार और पार्थिव, महिला युगल में सोनाक्षी जसवाल और यक्षिता सामरा और मिश्रित युगल में पार्थिव और पाखी की जोडिय़ां विजेता रहीं। संघ के सचिव सुमीत धौटा ने बताया कि विजेता और उपविजेता खिलाडिय़ों को आगामी हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में शिमला जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्र शेखर तुर्की, उपाध्यक्ष ज्ञान ठाकुर, सचिव सुमित धौटा, य विजय सिंह थापा और कार्यकारिणी सदस्य राकेश वर्मा, विकास सूद, डॉ हिमांशु परमार, पुरुषोत्तम चौहान, मनवीर सिंह, कैलाश गंगटा और सचिन उपस्थित रहे।