ऊना में दिनदहाड़े सामने आई चोरी वारदात, ब्रेड से लदी थी गाड़ी
नगर संवाददाता-ऊना
जिला ऊना में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। अजनोली क्षेत्र से ब्रेड से लदी एक पिकअप चोरी कर ली गई। बताया जा रहा है कि चोर वाहन लेकर फरार हो गए, लेकिन थानाकलां के समीप तेज रफ्तार के चलते चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप सडक़ से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद आरोपी मौके पर पिकअप छोडक़र फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ऊना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में वाहन चोरी की पुष्टि हुई है। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद चोर आसानी से फरार हो गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। एसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि जांच हो रही है।