घुमारवीं में बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री, लोगों की समस्याएं सुनीं
निजी संवाददाता-घुमारवीं
नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि जन समस्याओं का समयबद्ध निपटारा प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार न केवल लोगों की जन समस्याओं को गंभीरता से सुन रही है, बल्कि त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश भी जारी किये जा रहे हैं, ताकि आमजन को असुविधाओं का सामना न करना पड़े। राजेश धर्माणी शनिवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह घुमारवीं में जन समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की जन समस्याओं को सुना तथा अधिकांश का मौके पर ही समाधान करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये।
उन्होंने कहा कि जिन समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं हो सका है, उनके शीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को जल्द कार्रवाई करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है ताकि आम जनता को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए जल शक्ति, लोक निर्माण तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने तथा क्षतिग्रस्त सडक़ों की बहाली सुनिश्चित हो।