शिव मंदिर परिसर में पेड़ गिरने से बड़ा नुकसान,पटवारी और फोरेस्ट टीम ने किया निरीक्षण
निजी संवाददाता- डरोह
ग्राम पंचायत डरोह के ढेसरी शिव मंदिर के प्रांगण में बुधवार रात प्रात: करीब तीन बजे बट्ट वृक्ष का आधा भाग महिला मंडल द्वारा बनाए गए टीन शेड और वहां खड़ी तीन कारों को अपनी चपेट में ले लिया। एक कार पूरी तरह से टूट गई, जबकि अन्य दो कारों को मामूली डेंट पड़ गए और साथ लगते मकान की टिन भी टूट गई। सुबह उठते ही लोगों को जब इस घटना का पता चला तो सारे हैरान रह गए। समिति अध्यक्ष सपना शर्मा, सचिव शेर सिंह, प्रधान कविता सूद, उपप्रधान अजय और वार्ड पंच भी मौके पर आए और इससे हुए नुकसान का आलंकन कर पटवार सर्किल के पटवारी नवनीत को इस बारे सूचित किया पटवारी ने मौके पर पहुंचकर हुए नुक्सान का जायजा लिया, इसके बाद फोरेस्ट गार्ड संजय भी मौके पर आए और लेबर लगाकर शेड, मकान व कारों के ऊपर पड़े इस पेड़ को कटवा दिया। स्थानीय प्रतिनिधियों ने इसके लिए फोरेस्ट विभाग का कार्य को शीघ्र करवाने के लिए आभार प्रकट किया।