पढ़िए इस सप्ताह का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा सप्ताह। यह राशिफल आपको देगा आपके इस सप्ताह की घटनाओं की जानकारी व आपके स्वास्थ्य और कैरियर संबंधी सलाह।
5 जुलाई से 11 जुलाई, 2026 तक
मेष : कार्यस्थल पर आपकी प्रतिभा को सराहा जाएगा और आपको वरिष्ठ अधिकारियों की शाबाशी मिलेगी। देवगुरु बृहस्पति की पूरी कृपा बरसेगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम को नई पहचान मिलेगी। आप जिम्मेदारी के साथ काम को अंजाम देंगे। नौकरी पेशा लोगों का तबादला भी हो सकता है। विद्यार्थियों को यह समझना होगा कि पढ़ाई के मामले में कोई शॉर्टकट नहीं चलेगा। आय के नए स्रोत भी बनेंगे।
वृष : यह सप्ताह आपके लिए सुखद रहने वाला है और आप अपने आप को बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कोई खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। जो जातक वेतन में वृद्धि की लंबे समय से उम्मीद कर रहे थे, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। घर के सदस्यों में भी वृद्धि होगी। जमीन लेने या नया फ्लैट खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।
मिथुन : देवगुरु बृहस्पति की कृपा से आपको खुशखबरी मिलेगी और बृहस्पति लगातार आपकी सफलता का मार्ग प्रशस्त करेंगे। ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में हैं। आप अपने बढ़ते कदमों से लगातार खुश रहेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा बीतेगा। जीवन साथी की मदद से आपके कई बिगड़े काम बनेंगे। परिवार के साथ समय बिताना पसंद करेंगे।
कर्क : पारिवारिक दृष्टि और करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत बढिय़ा रहेगा। जीवन साथी का हर क्षेत्र में भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। कार्यस्थल पर आपके काम को सराहा जाएगा। लेकिन वाहन सावधानी के साथ चलाएं और व्यर्थ के विवाद से बचें। विष्णु जी को नियमित रूप से कोई पीली मिठाई अर्पित करें।
सिंह : शनि की ढैय्या चल रही है इसलिए मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। बीच में कई बार आत्मविश्वास प्रभावित होता भी दिखेगा। जल्दबाजी में किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। पूंजी निवेश संबंधित योजनाएं बनाते समय थोड़ा सावधान रहना होगा। पारिवारिक जीवन में सद्भाव बना रहेगा। लंबी यात्रा के दौरान वाहन सावधानी से चलाएं। पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है।
कन्या : जो जातक लंबे समय से नौकरी न मिलने के कारण परेशान हैं, उनके लिए समय शुभ है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या मनचाही जगह पर पोस्टिंग का तोहफा मिल सकता है। अधिकारी काम से प्रसन्न रहेंगे। जो लोग निजी क्षेत्र में हैं, वे किसी अच्छे पैकेज पर दूसरी जगह सर्च कर सकते हैं। इस दौरान स्वास्थ्य नरम- गर्म रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन होने से मन प्रसन्न रहेगा।
तुला : यह सप्ताह आपके लिए अच्छी खबर लेकर आया है। बच्चों की तरफ से बेफिक्र रहेंगे। करियर में आगे बढऩे के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी आफिस और व्यवसाय के क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढऩे के साथ प्रोमोशन या कार्य विस्तार भी हो सकता है। नया फ्लैट, वाहन या नया फर्नीचर खरीद सकते हैं, लेकिन किसी को भूल कर भी उधार न दें । आपका पैसा फंस सकता है।
वृश्चिक : यह सप्ताह आपके लिए बहुत सुखद रहने वाला है और आपके कुछ अटके हुए काम भी बनने लगेंगे। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। आत्मबल मजबूत बना रहेगा और आप स्वयं को ऊर्जावान व सकारात्मक विचारों से लैस महसूस करेंगे । प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। भाग्य प्रबल रहेगा। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो समय शुभ है।
धनु : ग्रहों की चाल आपके पक्ष में है और आपका आत्म बल बना रहेगा। पारिवारिक जीवन के लिए यह समय अनुकूल है और स्थितियां पक्ष में रहेंगी। दांपत्य जीवन में बृहस्पति महाराज की पूर्ण कृपा रहेगी। नौकरी में पदोन्नति व व्यापार में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। लेकिन आपका स्वास्थ्य थोड़ा ढीला रह सकता है। उपचार में कोताही न बरतें, वरना कोई रोग लंबा खिंच सकता है।
मकर : दांपत्य जीवन और लव लाइफ के लिहाज से यह सप्ताह बहुत शानदार रहने वाला है। आपस की गलतफहमियां दूर करने में आप कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी से मधुर संबंध रहेंगे। अगर आप लंबे समय से परिवार से दूर रह रहे हैं, तो इस सप्ताह आपके घर वापसी के पूरे योग बने हुए हैं । परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा वक्त बिता पाएंगे। नौकरी पक्ष अनुकूल है। बॉस मेहरबान रहेंगे।
कुंभ : आपकी राशि पर चल रही शनि की साढ़ेसाती के बावजूद इंजीनियर, मार्केटिंग, विज्ञापन एजेंसी, शैक्षणिक व लेखन कार्य से जुड़े लोग अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कोई पुराना ऋण उतारने के लिए आपको कहीं से अतिरिक्त धन भी मिल सकता है। पैतृक संपत्ति के लाभ के भी योग बने हुए हैं। जीवन साथी के साथ थोड़ा मनमुटाव हो सकता है और मान मनोबल की नौबत आ सकती है।
मीन : कार्यक्षेत्र में काम को नई पहचान मिलेगी । आय के नए स्रोत बनने के साथ-साथ कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। लेन-देन के मामले सुलझेंगे। किसी पुराने मित्र के साथ मिलकर कोई नया कारोबार शुरू करने की सोच सकते हैं । निवेश भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। नया वाहन या फ्लैट खरीदने के योग भी हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।