परिषद की दो टूक, जब तक पूरी नहीं होंगी मांगें, तब तक डटे रहेंगे छात्र
कार्यालय संवाददाता – हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तकनीकी विश्वविद्यालय इकाई द्वारा शुरू की गई भूख हड़ताल मंगलवार को छठे दिन भी जारी रही। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक विद्यार्थियों की जायज मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
छात्रों की प्रमुख मांगों में हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति की नियुक्ति, विश्वविद्यालय को सेल्फ फाइनेंस व्यवस्था से बाहर निकालकर सरकार की ओर से उचित वित्तीय सहयोग प्रदान करना।
सरकार से मांग
एबीवीपी हमीरपुर के विभाग संयोजक भवानी ठाकुर ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि छात्रों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए।