कार्यालय संवाददाता – नादौन
नादौन में चल रहे नादौन कार्निवल में भूंतर कुल्लू से आई शालू के स्टॉल पर मिल रहे सिड्डू खाकर हर कोई वहां दोबारा जाने को मजबूर हो रहा है। पहाड़ी ठेठ स्टाइल में बनाए जा रहे सिड्डूओं के स्वाद ने नादौन में धमाल मचा रखा है। शालू ने बताया कि सिड्डू बनाने की उनकी ठेठ पहाड़ी विधि और स्वाद को लेकर उन्हें कांगड़ा में तीन वर्ष पूर्व एक सरकारी संस्था द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि वह महिलाओं को सिड्डू बनाने का प्रशिक्षण भी देती हैं और आज तक 100 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित करके उन्हें आत्म निर्भर कर चुकी हैं। जिसके लिए भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। शालू गत 25 वर्षों से यह काम कर रही है और गत करीब 20 वर्षों से प्रदेश तथा प्रदेश से बाहर अन्य राज्यों में लगने वाले मेलों में अपना स्टाल लगा रही है।