भटोली कालेज में सजा वेबिनार, ऑनलाइन ज्ञान की दुनिया से रू-ब-रू हुए छात्र
स्टाफ रिपोर्टर – संतोषगढ़
श्री विष्णु सनातन धर्म स्नातकोत्तर कालेज भटोली के पुस्तकालय विभाग द्वारा नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया क्लब के सहयोग से एक भव्य हाइब्रिड वेबिनार का सफल आयोजन किया गया। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए यह कार्यक्रम हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन) में आयोजित किया गया, जिसमें कालेज के विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने बढ़-चढक़र भाग लिया।
कालेज की कम्प्यूटर लैब में सुबह 11:00 बजे आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डिजिटल शिक्षा, ई-बुक्स, जर्नल्स तथा विभिन्न ऑनलाइन शैक्षणिक संसाधनों के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के प्राचार्य डा. अरविंद शर्मा ने की।
मेगा सेशन
मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित एनडीएलआई विशेषज्ञ रिक भट्टाचार्य ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कालेज के पुस्तकालयाध्यक्ष डा. सुनील एवं प्रो. अरबिंद राणा ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।