महाराज निरंजन अखाड़ा शिव मंदिर बाडऩू में हुई चोरी की वारदात सुलझी, तीन दिन तक पुलिस रिमांड पर आरोपी
कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
बरमाणा थाना के अंतर्गत करीब एक सप्ताह पूर्व महाराज निरंजन अखाड़ा शिव मंदिर बाडनू में हुई चोरी की घटना को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विक्रम सिंह उर्फ विक्कू निवासी बाडनू तहसील सदर जिला बिलासपुरए उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी की गई नकदी भी बरामद की गई। पुलिस ने मामले को लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले महाराज निरंजन अखाड़ा शिव मंदिर बाडऩू में चोरी की घटना हुई। चोर इस दौरान लोहे के दान पात्र तथा उसमें रखी करीब 40000 रुपये की नकद राशि चोरी कर ले गए। चोरी की इस घटना के बाद पुलिस ने जहां मामला दर्ज किया था। वहीं, पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच भी शुरू की थी। बताया जा रहा है कि मामले की जांच के दौरान पुलिस द्वारा सीसीटीवी फटेज वह अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्रम सिंह उर्फ विक्कू को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने चोरी की गई नकदी भी बरामद कर ली है। पुलिस द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन तक तक पुलिस हिरासत रिमांड पर भेजा गया है। मामले में आगामी जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है। वहीं पुलिस गहनता से छानबीन करने में जुटी हुई है ताकि सारी सच्चाई सामने आ सके। पुलिस छानबीन कर रही है। उधर, एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि पुलिस ने मंदिर में हुई चोरी की घटना को सुलझा लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही मंदिर से चोरी की गई नकदी भी बरामद कर ली गई है।