खटवींधार सडक़ के लिए वन विभाग से ली जाएगी एनओसी, किया जाएगा बजट का प्रावधान

दिव्य हिमाचल ब्यूरो – हमीरपुर
हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत धनेड़ के गांव खटवीं और खटवींधार की सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। रविवार को जनसंपर्क अभियान के तहत गांव खटवीं और खटवींधार में जनसमस्याओं की सुनवाई के दौरान सुनील शर्मा बिट्टू ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि खटवीं की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए त्वरित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खटवींधार की सडक़ के लिए जल्दी ही वन विभाग के अधिकारिओं के साथ मीटिंग की जाएगी और जंगल के नियमों के अनुसार सडक़ के लिए एनओसी लेकर पर्याप्त बजट का प्रावधान भी करवाया जाएगा।

ये रहे मौजूद

कांग्रेस सेवा दल के प्रधान हेम राज भारद्वाज, हंस राज, हेम राज नरौता, एक्स वार्ड मेंबर राजेश, पूजा देवी, राजेश नरौता, दुर्गा दास, महिला मंडल प्रधान सरोती, पूर्व उपप्रधान बब्बी, पूर्व पंचायत सदस्य संजीव, रत्न चंद और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।