कार्यालय संवाददाता- नाहन
हिमाचल प्रदेश राजस्व पटवारी एवं कानूनगो संघ ने कहा है कि नए आर एंड पी रूल्स में वरिष्ठता से छेड़छाड़ न की जाए अन्यथा राज्य स्तर पर पुरजोर विरोध दर्ज होगा। हिमाचल प्रदेश राजस्व पटवारी-काननूगो संघ की बैठक राज्य अध्यक्ष रजनीश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
जिसमें 18 सूत्रीय मांग पत्र पर प्रस्ताव पारित करते हुए प्रदेश सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की गई। प्रदेश अध्यक्ष संघ रजनीश शर्मा ने बताया कि संघ पूर्व में भी मांगों को लेकर प्रदर्शन और काम छोड़ो अनशन कर चुका है, जिसका खामियाजा आम लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों में बाधा पडऩे के तौर पर उठाना पड़ा है।