पसंदीदा सीजन 1 की सफलता के बाद प्राइम वीडियो ने ‘आदर्श बाल विद्यालय’ के सीजन 2 और 3 पर काम शुरू करने का किया ऐलान
प्राइम वीडियो ने घोषणा की है कि उसकी चर्चित ओरिजिनल कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ के सीजन 2 और 3 पर काम चल रहा है। तो अगर आपको लगा था कि टिंकी टोली में आखिरी घंटी बज चुकी है, तो जरा रुकिए!
24 जुलाई 2026 को दुनियाभर में प्रीमियर होने के बाद से यह सीरीज तेजी से दर्शकों की पसंद बन गई है। यह ग्लोबल टॉप 10 में नंबर 1 नॉन-इंग्लिश सीरीज ट्रेंड कर रही है और भारत के 94% पिन कोड से इसे दर्शक मिले हैं।
हिमांक गौर के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज को बिस्वपति सरकार और समीर सक्सेना ने पॉशम पा पिक्चर्स के बैनर तले बनाया और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस किया है। कहानी टिंकी टोली के एक बेहद खराब हालत वाले स्कूल को संभालने और उसमें कुछ व्यवस्था लाने की कोशिश कर रहे आराम पसंद हेडमास्टर ज्ञानेश्वर त्रिपाठी के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज को बिस्वपति सरकार, अक्षय अस्थाना, नूपुर पई, तत्सत पांडे और मेघना श्रीवास्तव ने लिखा है। इसमें के के मेनन, अर्चना पूरन सिंह, अभिमन्यु सिंह, नवीन कस्तूरिया, प्रसन्ना बिष्ट, देवेन भोजानी, अजितेश गुप्ता, अन्नपूर्णा सोनी और प्राची शाह अहम भूमिकाओं में हैं।
https://www.instagram.com/reel/DcBFHctCTUt/?igsh=bWFsbWpweGNiY2t6
यह शो फिलहाल भारत के साथ-साथ 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में सिर्फ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है। अब दो नए सीजन पर काम शुरू हो चुका है, यानी टिंकी टोली की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। तो छात्रों, शिक्षकों और उन सभी लोगों से, जिन्हें लगा था कि क्लास खत्म हो गई है—अपनी सीट पर वापस आ जाइए। अटेंडेंस जरूरी है।