भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

नेता बोले तिरगां हमारी शान ,भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर
दिव्य हिमाचल ब्यूरो -बद्दी
भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को बद्दी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पूर्व विधायक लखविंद्र राणा और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दर्शन सैनी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान हाथों में तिरंगा लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष किए। पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने कहा कि तिरंगा देश की शान और प्रत्येक भारतीय की पहचान है। केसरिया रंग त्याग और बलिदानए सफेद शांति एवं सत्य और हरा रंग खुशहाली का संदेश देता है। जबकि अशोक चक्र निरंतर आगे बढऩे की प्रेरणा देता है।

पूर्व विधायक परमजीत सिंह लखविंद्र राणा और दर्शन सैनी ने भी स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। यात्रा में जिला उपाध्यक्ष एवं दून प्रभारी धनीराम काला जिला महामंत्री बलबीर ठाकुर एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष अमरचंद संधू एसटी मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष देवराज चौधरी जिला परिषद सदस्य राजकुमार चौधरी डीआर चंदेल पूर्व चेयरमैन नरेंद्र दीपा मंडल अध्यक्ष मान सिंह मेहता ,तरसेम, संजय, मनीष , सुरिंदर,हंसराज , विधिचंद , वीरेंद्र , राज संधूसंदीप सचदेवा मनु ,ममता , बेअंत , और ललित , सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।