भरेड़ी-अवाहदेवी वाया डाडू सडक़ पर कई जगह माइलस्टोन गायब, रात में बढ़ती है दिक्कत, समस्या सुलझाने की मांग
निजी संवाददाता-भोरंज
उपमंडल भोरंज के तहत भरेड़ी.अवाहदेवी वाया डाडू सडक़ मार्ग पर टूटे और गायब माइलस्टोन वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। सडक़ के कई हिस्सों में माइलस्टोन लंबे समय से क्षतिग्रस्त हालत में हैं, जबकि कई स्थानों पर माइलस्टोन पूरी तरह गायब हो चुके हैं। इसके चलते वाहन चालकों को विभिन्न स्थानों की दूरी का सही अंदाजा लगाने में दिक्कत पेश आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि माइलस्टोन किसी भी सडक़ मार्ग पर वाहन चालकों के लिए महत्वपूर्ण दिशा.सूचक होते हैं। इनके माध्यम से चालक को अगले गांव, कस्बे या प्रमुख स्थान की दूरी की जानकारी मिलती है। लेकिन इस मार्ग पर कई जगह माइलस्टोन टूटे होने या गायब होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पहली बार इस सडक़ से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए समस्या और बढ़ जाती है। विशेषकर रात के समय सडक़ किनारे लगे माइलस्टोन दिखाई न देने चालकों को भी संबंधित स्थान तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासी लेख राज, पवन, राजीव, सक्षम, सूरज कुमार, कुलभूषण, ज्योति और अजय ने 0मांग की है कि भरेड़ी-अवाहदेवी वाया डाडू सडक़ का निरीक्षण करवाया जाए। उन्होंने क्षतिग्रस्त माइलस्टोन की मरम्मत करवाने के साथ.साथ जहां माइलस्टोन गायब हैं। लोक निर्माण विभाग भोरंज के अनुभाग भरेड़ी के कनिष्ठ अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि मामला ध्यान में आ गया है। जल्द ही मरम्मत करवा दी जाएगी।
एंबुलेंस सुविधा न होने पर विधायक ने लिया संज्ञान
सुजानपुर। सुजानपुर सिविल अस्पताल में मरीजों को एंबुलेंस सुविधा को लेकर पिछले कई दिनों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब यह समस्या स्थानीय विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा तक पहुंच गई है। बीते कल सुजानपुर के एक परिवार की बेटी की तबीयत काफी खराब हो गई। ऑक्सीजन में दिक्कत के चलते चिकित्सकों ने उसे सुजानपुर सिविल अस्पताल से हमीरपुर के लिए रेफर किया। शाम के समय जब मरीज को हमीरपुर ले जाने की जरूरत पड़ी तो अस्पताल की एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। ऐसे में परिवार को निजी वाहन का सहारा लेना पड़ा। मामले की पड़ताल में सामने आया कि अस्पताल की एंबुलेंस सेवा में ड्राइवर की कमी के कारण यह सुविधा सीमित समय तक ही मिल पा रही है। बताया गया कि मौजूदा व्यवस्था के तहत एंबुलेंस शाम 4 बजे के बाद उपलब्ध नहीं हो पाती। वहींए अस्पताल में एक अन्य एंबुलेंस भी उपलब्ध हैए लेकिन उसमें भी ड्राइवर की कमी बताई जा रही है। ऐसे में सरकार की ओर से स्वास्थ्य सुविधा के लिए एंबुलेंस उपलब्ध करवाए जाने के बावजूद मरीजों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। मरीजों की इस परेशानी को स्थानीय विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा के समक्ष उठाया गया। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुजानपुर सिविल अस्पताल के अधिकारियों से बातचीत की और जल्द ड्राइवर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।