नगर संवाददाता-ऊना
उपनिदेशक स्कूल शिक्षा माध्यमिक, ऊना अनिल कुमार तक्खी ने टीम के साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना-1, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना-2 तथा राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला ऊना का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान उप निदेशक एवं उनकी टीम ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर शिक्षण कार्य का जायजा लिया तथा विद्यार्थियों से विषय संबंधी प्रश्न पूछकर उनके शैक्षणिक स्तर की जानकारी प्राप्त की। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। इस दौरान अध्यापकों के हाजिरी रजिस्टर, यौन उत्पीडऩ संबंधी रजिस्टर, कैरियर काउंसलिंग रजिस्टर, स्काउट एंड गाइड सहित अन्य महत्वपूर्ण रजिस्टरों एवं अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण किया गया। सभी विद्यालयों में रिकॉर्ड एवं अन्य व्यवस्थाएं उचित पाई गईं। अनिल कुमार तक्खी ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना-2 में विद्यार्थियों की संख्या काफी अधिक है।