झमाझम बारिश के बीच श्रावण अष्टमी नवरात्र में भरी हाजिरी
निजी संवाददाता – नयनादेवी
ऊत्तरी भारत के विख्यात तीर्थ सथल श्रीनयनादेवी में श्रावण अष्टमी के नवरात्रे से धूमधाम से चल रहे हैं तथा अभी तक लगभग 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने माता श्रीनयनाजी के दर्शन कर चुके हैं। छठे एवं सातवें नवरात्रे में इंद्र देवता ने अपना खूब कमाल दिखाया तथा गत रात खूब जोर से अपनी बौछारों से भक्तों पर रंग दिखाया तथा उभरती गर्मी से भक्तों को अपनी ठंडी बौछारों से खूब भिगोया। यही नहीं लगभग छह दिनों से पसरी गंदगी को भी इंद्र देवता ने पूर्ण रूप से साफ कर दिया। 13 अगस्त से चल रहे श्रावण अष्टमी के मेले 22 अगस्त को संपन्न होंगे।
जिला प्रशासन मंदिर प्रशासन एवम नगर प्रशासन ने इन मेलों में यात्रियों की सुविधा हेतु पुख्ता इंतजाम किए हैं। लगभग 1000 पुलिस कर्मी एवम सेवा दलों ने सुरक्षा का जिम्मा संभाले हुए हैं तथा चप्पे-चप्पे पर पुलिस पहरे में बीच भक्त मां के दर्शन कर रहे हैं। शनिवार और रविवार के दिन भक्तों की भारी भीड़ माता के दर्शनों के लिए उमड़ पडी थी तथा अब तक लगभग पांच लाख से ज्यादा भक्तों ने मां के चरणों में शीश नवा चुके हैं। मेला अधिकारी एवं एसडीएम धर्मपाल तथा पुलिस प्रशासन के सह मेला अधिकारी पूरी मुस्तैदी से अपना जिम्मा संभाले हैं।
दिन-रात सेवा में जुटे 20 कर्मचारी
उधर, जल व सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने कहा कि मेले में पानी की व्यवस्था सुचारु रूप से चल रही है। लगभग 15 लाख लीटर पानी प्रतिदिन लोगों को मुहैया करवाया जा रहा है तथा 20 कर्मचारी दिन-रात सेवा में जुटे हुए हैं।