मुंबई। दिग्गज दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की गुरुवार को 63वीं बर्थ एनिवर्सरी थी। इस मौके पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने श्रीदेवी के जीवन और विरासत पर लिखी गई बायोग्राफी ‘एम्प्रेस’ से जुड़ी जानकारी साझा की। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर श्रीदेवी को लेकर एक स्टोरी शेयर की।
उन्होंने स्टोरी में अभिनेत्री के जीवन पर आधारित बायोग्राफी ‘एम्प्रेस’ का कवर फोटो शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘असीमित प्रतिभाशाली एक्ट्रेस, आपकी बहुत याद आती है। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। 2023 में वेस्टलैंड बुक्स ने मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी के जीवन पर आधारित किताब लाने की घोषणा की थी। इस किताब को धीरज कुमार ने लिखा है और यह उनकी पहली किताब होगी।