ऊना में शुरू हुआ निकॉन का नया एक्सपीरियंस जोन

फोटोग्राफी के दीवानों के लिए खुशखबरी, कैमरा-लेंस को करीब से परख सकेंगे फोटोग्राफर

दिव्य हिमाचल ब्यूरो – ऊना
फोटोग्राफी और कंटेंट निर्माण के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। निकॉन इंडिया ने हिमाचल प्रदेश में अपनी मौजूदगी बढ़ाते हुए ऊना में नया निकॉन एक्सपीरियंस जोन शुरू किया है। चंडीगढ़ के बाद प्रदेश में यह कंपनी की नई पहल है, जहां फोटोग्राफर और कंटेंट क्रिएटर निकॉन के कैमरा एवं लेंस सिस्टम को करीब से समझने के साथ उनका व्यावहारिक अनुभव भी ले सकेंगे।

नया एक्सपीरियंस जोन नंगल रोड स्थित चंडीगढ़ फोटो स्टोर, कैनरा बैंक के सामने शुरू किया गया है। यहां ग्राहकों को निकॉन के विभिन्न कैमरा और लेंस उत्पादों को अलग-अलग सेटअप में आजमाने का अवसर मिलेगा। खास तौर पर निकॉन के एनआईकेकेओआर एस-लाइन लेंस समेत कंपनी के अन्य उत्पादों की क्षमताओं और प्रदर्शन को करीब से समझा जा सकेगा।

बड़ी खुशखबरी

कंपनी के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य फोटोग्राफरों और दृश्य सामग्री तैयार करने वाले रचनाकारों को अधिक अनुभवात्मक संपर्क उपलब्ध करवाना है। नए एक्सपीरियंस जोन से ऊना और आसपास के क्षेत्रों के फोटोग्राफी प्रेमियों को एक ही स्थान पर निकॉन के उत्पादों को परखने और अपनी जरूरत के अनुसार उपकरण समझने की सुविधा मिलेगी।