मुंबई। फिल्म ‘परम सुंदरी’ के रिलीज के एक साल पूरे हो गए हैं और इस मौके पर फिल्म का लोकप्रिय गीत ‘परदेसिया’ एक बार फिर चर्चा में है। जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा पर फिल्माया गया यह रोमांटिक गीत फिल्म के यादगार म्यूजिकल पलों में शामिल रहा है।’परदेसिया’ में जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की रोमांटिक केमिस्ट्री ने दर्शकों का खास ध्यान आकर्षित किया था। गाने की मधुर धुन, खूबसूरत लोकेशंस और दोनों कलाकारों की सहज स्क्रीन प्रेजेंस ने इसके रोमांटिक एहसास को और प्रभावी बनाया।
‘परम सुंदरी’ की प्रेम कहानी को खूबसूरती से दर्शाने वाले इस गीत में जाह्नवी और सिद्धार्थ की जोड़ी ने प्यार और आकर्षण के कई रंग पेश किए। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को प्रशंसकों ने खूब पसंद किया और यही वजह है कि रिलीज के एक साल बाद भी ‘परदेसिया’ फिल्म की खास यादों में शामिल है। ‘परम सुंदरी’ के एक साल पूरे होने के साथ ही ‘परदेसिया’ एक बार फिर प्रशंसकों के बीच चर्चा में है। जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी वाला यह रोमांटिक म्यूजिकल मोमेंट आज भी दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाए हुए है।