रणवीर सिंह को प्रधान संघ की कमान

राकेश कुमार -निंद्रों देवी को उपाध्यक्ष का दायित्व, अलका रानी चुनीं सचिव
कार्यालय संवाददाता – पांवटा साहिब
गोजर पंचायत के प्रधान एवं पूर्व भारतीय सेना कमांडो रणबीर सिंह को पांवटा साहिब ब्लॉक के प्रधान संघ का प्रधान नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। । रणबीर सिंह लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में भाजपा गिरिपार आंजभोज मंडल के उपाध्यक्ष का दायित्त्व भी निभा रहे हैं। संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ वह पंचायत स्तर पर भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। सेना से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने अपने क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए खेतीबाड़ी एवं माइनिंग के व्यवसाय को अपनाया और सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में अपनी सक्रियता बनाए रखी। उनकी माता पूर्व में गोजर पंचायत की प्रधान रह चुकी हैं। ै। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद रणबीर सिंह ने कहा कि वह पांवटा साहिब ब्लॉक की सभी पंचायतों और पंचायत प्रतिनिधियों को साथ लेकर चलेंगे।

रणबीर सिंह की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। बैठक में सर्वसहमति से प्रधान संघ की कार्यकारिणी गठित की गई। उपाध्यक्ष पद के लिए राकेश कुमार प्रधान भाटांवाली, निंद्रों देवी प्रधान गुरुवाला-सिंघपुरा, बलबीर सिंह प्रधान शिवा, रजनीश चौधरी प्रधान रामपुर-भारापुर, राकेश कुमार प्रधान बहराल नियुक्त किया गया। सचिव पद के लिए अल्का रानी प्रधान टोकियों, तेजिंद्र सिंह प्रधान भुंगरनी व सह-सचिव पद के लिए नरेंद्र पाल प्रधान मानपुर देवड़ा, मोहन सिंह प्रधान पातलियों व कोषाध्यक्ष पद के लिए पृथ्वी सिंह प्रधान भंगानी, दिनेश चौहान प्रधान टौंरू डांडाआंज व मुख्य सलाहकार शिक्षा देवी प्रधान कुंजा, सुरेखा चौधरी प्रधान गोरखुवाला, सुंदर सिंह प्रधान मुगलावाला करतारपुर व मीडिया प्रभारी पवन पटियाल प्रधान जामनीवाला, प्रीतिका सैणी प्रधान बद्रीपुर व सह-मीडिया प्रभारी रसीला बेगम मिश्रवाला को नियुक्त किया गया।