ग्राम पंचायत सिकरोहा के गांव साई नोडवां और कोरड़ी के लोगों ने प्रदेश सरकार से उठाई मांग
निजी संवाददाता-मलोखर
ग्राम पंचायत सिकरोहा के गांव साई नोडवां व कोरड़ी में फोरलेन कंपनी की डंपिंग साइट के कारण टूटी पेयजल पाइपों की मरम्मत एवं सुचारू जल आपूर्ति करवाए जाने की लोगों ने मांग उठाई है। इस संदर्भ में लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला परिषद सदस्य सुरभि ठाकुर की अगवाई में उपायुक्त को एक ज्ञापन प्रेषित किया और समस्या के समाधान की मांग रखी। ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव साई नोडवां और कोरडी में पिछले कई दिनों से पीने के पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। ग्रामीणों को एक सप्ताह से अधिक समय से पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। समस्या का मुख्य कारण उक्त क्षेत्र में फोरलेन निर्माण कार्य में जुटी कंपनी द्वारा गांव साई नोडवां में एक डंपिंग साइट बनाई गई है। इस पर कंपनी की मशीनों द्वारा कार्य करते समय पानी की मुख्य पेयजल पाइपें टूट गई हैं।
बारिश के पानी से मकान को खतरा
गलोड़। कांगू-गलोड़ मुख्य सडक़ पर गांव नुखेल के पास पक्की नाली का निर्माण न होने से बारिश का पानी मकान की तरफ बह रहा है। इससे कभी भी जमीन धंस सकती है और मकान को खतरा पैदा हो सकता है। मकान मालिक ने विभाग से मांग की है कि नाली को पक्का कर पानी के बहाव की उचित व्यवस्था की जाए। गौरतलब है कि सडक़ मार्ग पर नुखेल के पास बरसात के मौसम में नाली का सारा पानी प्रकाश चंद के मकान की तरफ बह रहा है। मकान मालिक का कहना है कि विभाग द्वारा ऊपर से आने वाले पानी की निकासी नहीं की है।