विश्व शांति के लिए नाहन में रुद्र पूजा

नाहन। नाहन व मोगीनंद में द आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से भगवान शिव को समर्पित पावन सामूहिक रुद्र पूजा का आयोजन कृषि विभाग के सभागार में किया गया। इस आयोजन में भारी संख्या में शहर के लोगों ने हिस्सा लिया। एग्रीकल्चर हॉल कोर्ट रोड नाहन में आयोजित इस रुद्र पूजा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने अपनी धर्मपत्नी मधु बिंदल के साथ विशेष तौर पर हिस्सा लिया।

आर्ट ऑफ लिविंग की मीडिया कॉ-ऑर्डिनेटर शैलजा पूरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पूजा पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के सानिध्य में आयोजित की गई। सावन रुद्र पूजा के अवसर पर बेंगलुरु से आए स्वामी गुरु कृपा नंद जी महाराज ने कहा कि आज मानव व विश्व कल्याण के लिए इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह सावन रुद्र पूजा वैदिक मानव शांति के लिए आयोजित की गई जो परंपरा का हिस्सा है। पूजा के दौरान स्वामी गुरु कृपा नंद जी ने आनंद ही जीवन है इसी भावना को दर्शाने का संदेश दिया है।