खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन, जीते 17 पदक

राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में डीएवी बरमाणा के होनहारों का जलवा
निजी संवाददाता – बरमाणा
शिमला के भराड़ी स्थित लॉरेट पब्लिक स्कूल में 8 और 9 अगस्त को आयोजित 23वीं राज्य स्तरीय वुशू चैंपियनशिप में बिलासपुर जिले के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रदेश के आठ जिलों से करीब 250 खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल बरमाणा के 24 खिलाडिय़ों ने विभिन्न वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाडिय़ों ने बेहतरीन खेल का परिचय देते हुए 5 स्वर्ण, 8 रजत और 4 कांस्य पदक अपने नाम किए। विद्यालय के खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि से स्कूल परिसर में खुशी का माहौल है। स्वर्ण पदक हासिल करने वाले खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर की वुशू प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। गौरी, सेजल और दिव्यांश समेत कई खिलाडिय़ों ने दिखाया दम प्रतियोगिता में डीएवी बरमाणा की ओर से गौरी, सेजल, नव्या, दिव्यांश, वेदांश, स्वरा, शाश्वत, अर्पित, चिराग, एवि और आदि सहित अन्य खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या दीपिका शर्मा ने पदक विजेता खिलाडिय़ों को बधाई दी।