अंग्रेजी विभाग की टीम ने जीता ऑक्शन क्विज-2026 का खिताब

राजकीय महाविद्यालय शिलाई में होनहारों ने दिखाई प्रतिभा, सम्मान दिया
दिव्य हिमाचल ब्यूरो -नाहन
राजकीय महाविद्यालय शिलाई में इतिहास विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ऑक्शन क्विज-2026 का अंतिम चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के तीसरे चरण रैपिड फायर और चौथे चरण फाइनल ऑडियो.विजुअल टेबल क्विज़ में विद्यार्थियों ने अपनी ज्ञान क्षमता, त्वरित निर्णय, टीम भावना और रणनीतिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रोण् गोपाल भारद्वाज की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। प्रतियोगिता को इतिहास विभागाध्यक्ष सहायक आचार्य प्रो रविंद्र कुमार एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं सहायक आचार्या प्रो रंजना चौहान के मार्गदर्शन तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं सहायक आचार्य प्रो यशपाल शर्मा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। विभिन्न विभागों एवं क्लबों की 13 टीमों के अंतर्गत कुल 43 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की विशेषता यह रही कि इसमें पारंपरिक क्विज़ के साथ ऑक्शन आधारित टीम निर्माण की अवधारणा को जोड़ा गया, जिसमें विभागों एवं क्लबों ने विद्यार्थियों पर प्रतीकात्मक बोली लगाकर अपनी टीमें तैयार कीं। इसके बाद लिखित परीक्षा के अंकों और विभिन्न चयन चरणों के माध्यम से फाइनल टीमों का निर्धारण किया गया। प्रतियोगिता के तीसरे चरण यानी रैपिड फायर राउंड में 11 टीमों के बीच फाइनल में प्रवेश के लिए मुकाबला हुआ।

प्रत्येक टीम से 10-10 त्वरित प्रश्न पूछे गए। इस चुनौतीपूर्ण चरण में विद्यार्थियों की सामान्य ज्ञान, त्वरित सोच एवं निर्णय लेने की क्षमता की परीक्षा हुई। रैपिड फायर के आधार पर एनसीसी, जूलॉजी विभाग रोवर्स.रेंजर्स तथा छह की टीमों ने शीर्ष चार स्थान प्राप्त कर फाइनल के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की। वहीं अर्थशास्त्र विभाग एवं अंग्रेजी विभाग की टीमें ऑक्शन के दूसरे चरण से ही फाइनल के लिए सीधे चयनित हो चुकी थीं। आयोजित फाइनल ऑडियो.विजुअल टेबल क्विज़ में कुल छह टीमों ने भाग लिया। फाइनल को रोचक एवं चुनौतीपूर्ण बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर आधारित हिंट क्विज तथा ऑडियो .विजुअल प्रश्नों का प्रयोग किया गया। कड़े मुकाबले के बाद सहायक आचार्या प्रो विद्या वर्मा के मार्गदर्शन में अंग्रेजी विभाग की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ऑक्शन क्विज़-2026 का खिताब अपने नाम किया।

विजेता टीम में साक्षी, सलोनी, बाबलू एवं मुस्कान शामिल रहे। टीम को 1ए500 नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।सहायक आचार्य प्रोण् रामलाल के मार्गदर्शन में एनसीसी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम में निखिलए परिणिता, मोनिका एवं यश ठाकुर शामिल रहे, जिन्हें 1000 रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं सहायक आचार्य और कार्यवाहक प्राचार्य प्रो गोपाल भारद्वाज के मार्गदर्शन में अर्थशास्त्र विभाग की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। टीम में दीक्षा चौहानए कामनाए शीतल एवं मुस्कान शामिल रहीं। टीम को 600 रुपए नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रथम चरण में आयोजित लिखित परीक्षा के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। ऋतिक ने 300 में से 170 अंक प्राप्त कर लिखित परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया ।

प्राचार्य प्रो गोपाल भारद्वाज ने विभाग को दी बधाई
प्राचार्य प्रो गोपाल भारद्वाज ने ऑक्शन क्विज़ के सफल आयोजन के लिए इतिहास विभाग एवं एनएसएस इकाई को बधाई दी।अंत में इतिहास विभाग के सहायक आचार्य प्रो रविंद्र कुमार ने सभी प्रतिभागियोंए शिक्षकगणोंए आयोजकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए वोट ऑफ़ थैंक्स प्रस्तुत किया। आयोजन की सफलता ने महाविद्यालय में अकादमिक गतिविधियों के साथ.साथ नवाचारपूर्ण सह.पाठ्यक्रम गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल प्रस्तुत की।