द वायरल फीवर (TVF) ने भारत के एंटरटेनमेंट स्पेस में एक बड़े कंटेंट क्रिएटर के तौर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है और अलग-अलग जॉनर में लगातार ऐसी कहानियां पेश की हैं, जिनसे दर्शक आसानी से जुड़ जाते हैं। अपनी ऑथेंटिक स्टोरीटेलिंग के साथ TVF ने खासतौर पर यूट्यूब पर डिजिटल स्पेस में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। इस साल इसकी बड़ी सफलताओं में ‘फैमिली किराना स्टोर’ भी शामिल रहा, जो एक मिडिल क्लास परिवार और उनके मोहल्ले की किराने की दुकान के इर्द-गिर्द घूमती हल्की-फुल्की कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है।
इस सीरीज को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और यह जल्द ही फैंस की पसंदीदा बन गई। इसी लोकप्रियता को आगे बढ़ाते हुए TVF ने अब ‘फैमिली किराना स्टोर सीजन 2’ का आधिकारिक ऐलान कर दिया है, जिससे अगले चैप्टर का इंतजार कर रहे दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। सीजन 2 की शूटिंग अगले हफ्ते से शुरू होने वाली है।
यह ऐलान TVF के यूट्यूब पर सफल सफर को भी और मजबूत करता है। TVF स्टूडियोज के कई आइकॉनिक शोज, जिनमें ‘एस्पिरेंट्स’, ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ और ‘कोटा फैक्ट्री’ शामिल हैं, ने सबसे पहले यूट्यूब पर दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई और बाद में घर-घर में मशहूर हुए।
‘फैमिली किराना स्टोर’ की कहानी श्रीकांत वर्मा द्वारा निभाए गए गजानंद और उनके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मोहल्ले की किराने की दुकान चलाने के दौरान आने वाली खुशियों और चुनौतियों का सामना करते हैं। गरिमा विक्रांत सिंह और हेमंत मिश्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। यह पसंदीदा स्लाइस-ऑफ-लाइफ ड्रामा अब गर्मजोशी, ह्यूमर, नॉस्टैल्जिया और परिवार से जुड़े रोजमर्रा के दिल छू लेने वाले पलों के साथ वापसी कर रहा है। ‘फैमिली किराना स्टोर’ सीजन 1 फिलहाल यूट्यूब पर स्ट्रीम हो रहा है।
‘सपने वर्सेज एवरीवन’ के IMDb की दुनिया की टॉप 250 टीवी शोज की लिस्ट में शामिल होने के साथ ही द वायरल फीवर (TVF) ग्लोबल कंटेंट स्पेस में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। IMDb की दुनिया की टॉप 250 टीवी शोज की लिस्ट में शामिल TVF के दूसरे शोज में ‘TVF पिचर्स’ 9.1 की रेटिंग के साथ 64वें नंबर पर, ‘पंचायत’ 9.0 की रेटिंग के साथ 70वें नंबर पर, ‘गुल्लक’ 9.1 की रेटिंग के साथ 74वें नंबर पर, ‘कोटा फैक्ट्री’ 9.0 की रेटिंग के साथ 86वें नंबर पर, ‘एस्पिरेंट्स’ 9.1 की रेटिंग के साथ 130वें नंबर पर और ‘ये मेरी फैमिली’ 8.9 की रेटिंग के साथ 183वें नंबर पर है।
TVF ने हाल ही में रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों और शोज को पीछे छोड़ दिया है, जिनमें ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’, ‘एक दिन’, ‘शिवाजी’, ‘पैट्रियट’ और नेटफ्लिक्स की ‘ग्लोरी’ शामिल हैं। इसके साथ ही TVF भारत, साउथ और यहां तक कि हॉलीवुड में भी शानदार कंटेंट देने वाले सबसे भरोसेमंद प्रोडक्शन हाउस में से एक बनकर उभरा है।
इसके अलावा, प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स में भी TVF ने अपनी शानदार अनाउंसमेंट्स के साथ पूरी लाइमलाइट अपने नाम कर ली। फिल्मों की बात करें तो ‘वैन’ और ‘कॉलेज फेस्ट’, नए शोज ‘पिरामिड’ और ‘वंश’, और ‘एस्पिरेंट्स’, ‘पंचायत’, ‘ग्राम चिकित्सालय’, ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ और ‘संदीप भैया’ के नए सीजन की घोषणा ने TVF की शानदार लाइनअप को और खास बना दिया। यह एक ऐसा खास शोकेस रहा, जिसने TVF को इस पूरी शाम का सबसे बड़ा विजेता बना दिया।