जिला परिषद सदस्य रोहित चौधरी ने कांशीपुर में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

कार्यालय संवाददाता पांवटा साहिब
जिला परिषद सदस्य वार्ड नंबर-8 भाटांवाली रोहित चौधरी ने मंगलवार को ग्राम पंचायत निहालगढ़ के कांशीपुर गांव का दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर महिला मंडल प्रधान श्यामा देवी ने महिला मंडल भवन सहित क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से जिला परिषद सदस्य को अवगत करवाया। रोहित चौधरी ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि महिला मंडल भवन की मरम्मत के लिए आवश्यक बजट उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।