आईआईयू बाथू में एनसीसी की नई टुकड़ी तैयार
दिव्य हिमाचल ब्यूरो – ऊना
इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (आईआईयू), बाथू में आर्मी एनसीसी एनरोलमेंट प्रक्रिया का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, देशभक्ति, साहस और राष्ट्रसेवा की भावना को बढ़ावा देना रहा। एनरोलमेंट प्रक्रिया में 6 एचपी (आई) कंपनी एनसीसी, ऊना के लेफ्टिनेंट कर्नल रविंदर सिंह और सीनियर जेसीओ सूबेदार सतीश कुमार ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने विद्यार्थियों को एनसीसी के उद्देश्यों, प्रशिक्षण, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका की जानकारी दी। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुल 23 विद्यार्थियों का आर्मी एनसीसी के लिए चयन हुआ। इनमें 13 छात्र और 10 छात्राएं शामिल हैं। चयनित विद्यार्थियों ने एनसीसी के माध्यम से देशसेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई।
कैडेट्स को बधाई
विश्वविद्यालय के एनसीसी प्रभारी सूबेदार मेजर बलबीर सिंह और मिस्टर सौरव ने भी एनरोलमेंट प्रक्रिया के सफल आयोजन में सहयोग दिया। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को एनसीसी की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने तथा अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।