सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल भटेड़ में सजेगा मंच, सुरीली आवाज को दिया जाएगा बड़ा मंच, प्रतिभा निखारने का मौका
सिटी रिपोर्टर-बिलासपुर
अगर आपकी आवाज में है दम और सुरों की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने का जुनून, तो तैयार हो जाइए। हिमाचल प्रदेश के अग्रणी समाचार पत्र दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप के सबसे प्रसिद्ध इवेंट हिमाचल की आवाज-2026 पावर्ड बाय अरनी यूनिवर्सिटी का शानदार सफर शुरू हो चुका है। प्रदेश भर में इस संगीत प्रतिभा खोज के ऑडिशन शुरू होने जा रहे हैं।
जिनके माध्यम से हिमाचल की मिट्टी से निकलने वाली सुरीली आवाजों को एक बड़ा मंच प्रदान किया जाएगा। हिमाचल की आवाज-2026 के माध्यम से प्रदेश के कोने-कोने से गायन प्रतिभाओं का चयन कर उन्हें फाइनल के मंच तक पहुंचाया जाएगा। यहां सुर, ताल, लय और गायकी के हुनर की कसौटी पर प्रतिभागियों की प्रतिभा को परखा जाएगा और अंत में चुना जाएगा हिमाचल की आवाज-2026 का विजेता।
सात सितंबर से शुरू होंगे ऑडिशन
पूरे प्रदेश में होने वाले हिमाचल की आवाज के ऑडिशन का शैड्यूल जारी हो चुका है। जिसके मुताबिक 7 सितंबर को सोलन के बीएल स्कूल मॉल रोड़ सोलन, 8 सितंबर को आरकेएमबी कॉलेज शिमला, 9 सितंबर को सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल भटेड़ (भराड़ी), 10 सितंबर को हमीरपुर, 11 सितंबर को ऊना, 15 सितंबर को पालमपुर व 17 सितंबर को अरणी युनिवर्सिटी कैंपस इंदौरा में ऑडिशन होंगे। शेष जिलों का शैड्यूल भी जल्द जारी होगा।
प्रतिभागियों के लिए रखी गई हैं दो श्रेणियां
बिलासपुर में सुरों का यह शानदार संगम 9 सितंबर को सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल भटेड़ (भराड़ी) में होगा। ऑडिशन में प्रतिभागियों के लिए दो श्रेणियां रखी गई हैं। जूनियर वर्ग में 8 से 16 वर्ष तक तथा सीनियर वर्ग में 17 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी अपनी गायकी का हुनर दिखा सकेंगे। विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
साथ ही संगीत क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने का अवसर भी मिलेगा। बिलासपुर में होने वाले ऑडिशन में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी दिव्य हिमाचल समाचार पत्र के बिलासपुर कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 98163-00438, 82190-63942, 70187-70802 नंबर पर संपर्क करें। वहीं प्रतिभागियों के लिए एक सुनहरी मौका है। यह मंच सदैव ही प्रतिभाओं को निखारता आया है। वहीं इस आयोजन के लिए युवाओं में काफी जोश पाया जा रहा है। उनका कहना है कि समाचार पत्र ने हमेशा ही प्रतिभाओं को निखारने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसी मंच से निखरी प्रतिभाएं देश-विदेशों में अपना नाम कमा रही हैं। इसके लिए संस्थान की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी ही कम है।
देश विदेश में छाया हिमाचल की आवाज का टेलेंट
दिव्य हिमाचल संस्थान बहुत लंबे समय से प्रदेश के कोने कोने से टैलेंट ढंूढ कर हिमाचल की आवाज का मंच ऐसा मंच प्रदान कर रहा है, जिसके माध्यम से निकला टैलेंट आज देश विदेश में अपनी आवाज का जादू बिखेर रहा है। ऐसे बहुत से गायक कलाकार हैं, जो आज बॉलीवुड व पंजाब इंडस्ट्री में कार्य कर रहे हैं। कई युवा प्रतिभाओं ने अपनी पहचान बनाई है। वहीं समाचार पत्र एक बेहतर मंच प्रदान कर रहा है और लगातार प्रतिभाएं निखर कर सामने आ रही हैं। वहीं युवाओं में जोश है।
प्रतिभागियों में भारी उत्साह
प्रदेश में हिमाचल की आवाज के ऑडिशन शुरू होने की सूचना मिलते ही प्रतिभागियों में भारी उत्साह पैदा हो गया है। जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ऑडिशन शुरू होने से पहले ही प्रतिभागियों ने इसे लेकर जानकारी एकत्रित करना शुरू कर दिया है। पुलकित, अमन, मानव, कर्ण, सुनील, अनिल, रमन, सूरज, अर्पना, संजना, कविता व कल्पना आदि का कहना है कि दिव्य हिमाचल का यह मंच नई प्रतिभाओं को पंख देने के लिए कारगर सिद्ध होगा। क्योंकि, इस मंच के माध्यम से पहले भी कई प्रतिभाशाली युवा गायक संगीत क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।