बद्दी के छोटे उद्योगों की बड़ी उड़ान

बड़े उद्योगों की सप्लाई चेन से जुडऩे पर जोर, नई तकनीक और डिजिटल मार्केटिंग अपनाने की विशेषज्ञों ने दी सलाह

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-बद्दी
उद्योग विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से बद्दी के मलपुर में वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय उद्योगों एमएसएमई इकाइयों और संभावित वेंडरों को बदलती बाजार जरूरतों के अनुरूप अपनी क्षमताएं विकसित करने नए बाजार तलाशने और बड़े उद्योगों की सप्लाई चेन से जुडऩे के लिए प्रेरित किया गया।विशेषज्ञों ने कहा कि मौजूदा प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार करना पर्याप्त नहीं है बल्कि उत्पाद को सही बाजार तक पहुंचाने के लिए आधुनिक मार्केटिंग डिजिटल प्लेटफॉर्म और नई तकनीक का इस्तेमाल भी जरूरी है। स्थानीय उद्यम अपनी उत्पादन क्षमता गुणवत्ता पैकेजिंग और तकनीकी दक्षता में सुधार कर बड़े उद्योगों के लिए भरोसेमंद वेंडर बन सकते हैं।

कार्यक्रम में ई-कॉमर्स डिजिटल मार्केटिंग ऑनलाइन बिजनेस प्लेटफॉर्म और आधुनिक बिक्री तकनीकों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों जगदीप भल्ला आदित्य ठाकुर और डॉ हिमेश शर्मा ने उद्योगों से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी साझा की। विशिष्ट अतिथि के रूप में लघु उद्योग संघ हिमाचल प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष डॉण् अशोक राणा फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर तथा बीबीएनआईए के संगठन सचिव मुकेश जैन उपस्थित रहे। इससे उत्पादन रोजगार और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए उद्यमियों को गुणवत्ता समयबद्ध आपूर्ति प्रतिस्पर्धी कीमत और निर्धारित तकनीकी मानकों पर विशेष ध्यान देना होगा।कार्यक्रम में उद्यमियों ने उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ अपने अनुभव और समस्याएं भी साझा कीं। इस दौरान सरकारए बड़े उद्योगों और एमएसएमई इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर स्थानीय उद्योगों के लिए नए कारोबारी अवसर विकसित करने पर जोर दिया गया।