भाखड़ा विस्थापितों ने सांसद के समक्ष उठाई अपनी मांगें

कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
जिला ग्रामीण भाखड़ा विस्थापित सुधार समिति के अध्यक्ष देश राज शर्मा की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने सांसद अनुराग सिंह ठाकुर से मुलाकात कर भाखड़ा विस्थापितों की विभिन्न मांगों को लेकर मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से आग्रह किया कि विस्थापितों की लंबे समय से लंबित समस्याओं को केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी तरीके से उठाकर उनका स्थायी समाधान करवाया जाए। समिति ने कहा कि भाखड़ा विस्थापित पिछले 65 वर्षों से अपनी मांगों को सरकारों के समक्ष उठाते आ रहे हैं। लेकिन आज भी कई समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं और अनेक परिवार मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। समिति नबैरी-दड़ोला-लुहणू, ज्योरीपत्तन बवखाल, बुखर-कोसरियां के लिए मांग रखी।