कुटलैहड़ के विकास पुरुष , पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्व रामनाथ शर्मा की पुण्य तिथि पर जोगीपंगा में विधायक विवेक शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
कार्यालय संवाददाता-बंगाणा
कुटलैहड़ क्षेत्र पुरुष दो बार क्षेत्र के विधायक रहे विधानसभा उपाध्यक्ष स्व. रामनाथ की पुण्य तिथि पर उनके पुत्र एवं कुटलैहड़ क्षेत्र के विधायक एवं राज्य कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता विवेक शर्मा ने कार्यालय जोगी पंगा में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विधायक विवेक शर्मा ने 18 जरूरतमंद परिवारों को कुल 1,25,500 रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। आर्थिक सहायता मिलने से जरूरतमंद परिवारों को अपनी आवश्यक जरूरतें पूरी करने में राहत मिलेगी। इस दौरान विधायक ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना केवल जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि उनके लिए सेवा और कर्तव्य का है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि वर्ष 1977 में स्वर्गीय रामनाथ शर्मा के कुटलैहड़ क्षेत्र से पहली बार विधायक बनने के बाद क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी। विवेक शर्मा ने कहा कि स्व रामनाथ शर्मा द्वारा वर्ष 1990 के विधान सभा चुनाव के दौरान जारी इस दस्तावेज में 1977 से पहले और उसके बाद कुटलैहड़ में सडक़, बिजली, पेयजल, सिंचाई और शिक्षा के क्षेत्र में हुए कार्यों का तुलनात्मक ब्यौरा प्रस्तुत किया गया है। विवेक शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के विभिन्न गांवों को सडक़ सुविधा से जोडऩे पर दिए गए जोर का पता चलता है।
उन्होंने कहा कि बिजली के क्षेत्र में भी पुराने दस्तावेज में महत्वपूर्ण उपलब्धि का उल्लेख है। वर्ष 1977 से पहले क्षेत्र के केवल 21 प्रतिशत गांवों का विद्युतीकरण होने की बात कही गई है, जबकि 1977 के बाद यह आंकड़ा 100 प्रतिशत गांवों तक पहुंचने का दावा किया गया है। विवेक शर्मा ने कहा कि पेयजल के क्षेत्र में वर्ष 1977 से पहले केवल एक योजना ,जबकि इसके बाद 1990 तक 30 पेयजल योजनाएं स्थापित की गई है। इन योजनाओं से लाभान्वित गांवों की संख्या 17 से बढक़र 260 तथा लाभान्वित व्यक्तियों की संख्या 1,859 से बढक़र 59,276 हो गई थी। विवेक शर्मा ने कहा कि सिंचाई क्षेत्र में भी पहले कोई ट्यूबवेल नहीं होने के मुकाबले बाद में 21 ट्यूबवेल स्थापित करने और करीब 500 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा के अंतर्गत लाने केा लक्ष्य रहा। विधायक ने कहा कि कुटलैहड़ के राजनीतिक इतिहास में स्व. रामनाथ शर्मा का नाम एक ऐसे जनप्रतिनिधि के रूप में लिया जाता है, जिन्होंने 1977 से लेकर 1990 तक अलग-अलग राजनीतिक परिस्थितियों में क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधित्व किया। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष विवेक मिंका, इकबाल सिंह केवल कृष्ण शर्मा दिनेश खत्री जिला पार्षद सुमित शर्मा मीना चौधरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।