राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में निकाली रैली
नगर संवाददाता-ऊना
विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में दर्ज एफआईआर के विरोध में जिला कांग्रेस ऊना ने रोष प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष देसराज गौतम की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस से रोटरी चौक तक रोष रैली निकाली और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष देसराज गौतम ने भाजपा और केंद्र सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार देश की जनता और विभिन्न वर्गों से जुड़े मुद्दों को उठा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी कारण उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें दबाने का प्रयास किया जा रहा है। देसराज गौतम ने कहा कि केंद्र सरकार हिटलरशाही पर उतर आई है इस मौके पर कामरेड जगतराम शर्मा, तिलकराज सैनी, शौभित गौतम, इशान ओहरी, वरुण पुरी,महिला कांग्रेस नेत्री सुमन ठाकुर, पवन ठाकुर, सीमा शर्मा, सहित भारी संख्या में मौजूद रहे।