ऊना। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ऊना में निदेशक प्रो. मनीष गौड़ की अगुआई में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम काव्य-संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के कुलसचिव, डॉ. रवि सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि मूलभूत विज्ञान विभाग के प्रमुख, डॉ. नमन गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सत्येंद्र कु मार (नोडल हिंदी अधिकारी) द्वारा शिक्षा मंत्री के संदेश के वाचन के साथ हुई। संदेश में हिंदी भाषा की समृद्ध परंपरा, राष्ट्रीय एकता में उसकी भूमिका तथा शिक्षा, प्रशासन और दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर विशेष बल दिया गया। शिक्षा मंत्री के संदेश ने उपस्थित जनों को हिंदी के प्रचार- प्रसार तथा उसके संरक्षण के लिए प्रेरित किया प्रस्तुतियों ने श्रोताओं का मन मोह लिया और कार्यक्रम में साहित्यिक रंग भर दिया। उपस्थित श्रोताओं ने कविताओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने अपने संबोधन में हिंदी को के बल भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और अस्मिता का वाहक बताया।