एचपीएसईबीएल पेंशनर कल्याण संघ की मासिक बैठक में उठाया मुद्दा
कार्यालय संवाददाता- पांवटा साहिब
एचपीएसईबीएल पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन पांवटा साहिब की मासिक बैठक लोनिवि रेस्ट हाउस पांवटा साहिब में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष एससी गुप्ता ने की, जबकि मंच संचालन ईं. पीके सिंगला द्वारा किया गया। बैठक की शुरुआत में ईं- सिंगला ने सभी पेंशनर साथियों का स्वागत किया और एक व दो सितंबर को आयोजित धरना-प्रदर्शन की जानकारी देते हुए पिछले माह की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट रखी। बैठक को संबोधित करते हुए ईं- एमएस खंबा ने 8वें वेतन आयोग को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि एक जनवरी, 2026 से पहले सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को भी 8वें वेतन आयोग का पूरा लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए संगठन स्तर पर आवाज उठानी होगी।
वहीं ईं्र- जीएस सैनी ने 65 से 70 वर्ष की आयु के पेंशनरों के लंबित एरियर के भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। संघ के अध्यक्ष एससी गुप्ता ने कहा कि जून, 2010 में हुए त्रिपक्षीय समझौते के तहत पेंशनरों के हित सुरक्षित रखने की बात कही गई थी, इसलिए पुरानी पेंशन योजना को तुरंत लागू किया जाना चाहिए। बैठक में ओसी डोगरा, वाईपी जिमवाल, अजय चौधरी, शेखर शर्मा, राकेश राहेल, अशोक वत्स, कुलदीप नेगी, खुंब राम, सूरत सिंह, हरभजन सिंह, आरडी शर्मा और चमन लाल समेत बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे