एचपीयू अंतर महाविद्यालय वुशू चैंपियनशिप का समापन, प्रदेशभर के 18 कालेजों की 29 टीमों ने दिखाया दमखम, बिलासपुर कालेज के प्राचार्य ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर नवाजे विजेता
स्टाफ रिपोर्टर-घुमारवीं
स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में आयोजित दो दिवसीय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय वुशू चैंपियनशिप में मेजबान घुमारवीं कालेज के खिलाडिय़ों ने पुरुष वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। महिला वर्ग में ठियोग कालेज ने ओवरऑल खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 18 महाविद्यालयों की 29 टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें 18 पुरुष और 11 महिला टीमें शामिल रहीं। समापन समारोह में बिलासपुर कालेज के प्राचार्य ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जिनका प्रो. प्रीतम लाल, आयोजन सचिव डा. सुनील सेन, संयोजक डा. महेंद्र कुमार सहित कालेज स्टाफ और विद्यार्थियों ने स्वागत किया। मुख्यातिथि ने विजेता खिलाडिय़ों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। पुरुष वर्ग के मुकाबलों में घुमारवीं कालेज के खिलाडिय़ों ने कई भार वर्गों में पदक हासिल किए। 48 किलोग्राम में हमीरपुर कॉलेज ने स्वर्ण, घुमारवीं ने रजत तथा भोरंज और बिलासपुर ने कांस्य पदक जीते। 52 किलोग्राम में घुमारवीं ने स्वर्ण, हमीरपुर ने रजत और रामपुर व ठियोग ने कांस्य पदक हासिल किया।
56 किलोग्राम में रामपुर ने स्वर्ण, घुमारवीं ने रजत तथा नालागढ़ और हमीरपुर ने कांस्य पदक जीते। 60 किलोग्राम में घुमारवीं ने स्वर्ण, रामपुर ने रजत तथा संजौली और ठियोग ने कांस्य पदक हासिल किया। 65 किलोग्राम में रामपुर ने स्वर्ण, संजौली ने रजत तथा ठियोग और घुमारवीं ने कांस्य पदक जीते। 70 किलोग्राम में ठियोग ने स्वर्ण, सोलन ने रजत तथा संजौली और घुमारवीं ने कांस्य पदक हासिल किया। 75 किलोग्राम में ऊना ने स्वर्ण, रामपुर ने रजत तथा सोलन और हमीरपुर ने कांस्य पदक जीते। 80 किलोग्राम में गौतम कॉलेज हमीरपुर ने स्वर्ण, घुमारवीं ने रजत तथा सीमा और ढलियारा ने कांस्य पदक हासिल किया। 85 किलोग्राम में घुमारवीं ने स्वर्ण, सीमा ने रजत तथा सोलन और भोरंज ने कांस्य पदक जीते। 90 किलोग्राम में सोलन ने स्वर्ण, ऊना ने रजत तथा घुमारवीं और ढलियारा ने कांस्य पदक हासिल किया। 100 किलोग्राम में सोलन ने स्वर्ण, घुमारवीं ने रजत तथा ढलियारा और हमीरपुर ने कांस्य पदक जीते। 100 प्लस किलोग्राम वर्ग में भी सोलन ने स्वर्ण, घुमारवीं ने रजत तथा संजौली और हमीरपुर ने कांस्य पदक हासिल किया। पुरुष वर्ग की ओवरऑल ट्रॉफी घुमारवीं कॉलेज ने जीती। सोलन दूसरे स्थान पर रहा, जबकि हमीरपुर और रामपुर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
महिला वर्ग में ठियोग की बेटियों का जलवा
महिला वर्ग में भी खिलाडिय़ों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। 45 किलोग्राम में ठियोग ने स्वर्ण, बिलासपुर ने रजत तथा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला और सोलन ने कांस्य पदक हासिल किया। 48 किलोग्राम में ठियोग ने स्वर्ण, संजौली ने रजत तथा आरकेएमवी शिमला और घुमारवीं ने कांस्य पदक जीते। 52 किलोग्राम में रामपुर ने स्वर्ण, घुमारवीं ने रजत तथा ठियोग और सोलन ने कांस्य पदक हासिल किया। 56 किलोग्राम में पालमपुर ने स्वर्ण, सोलन ने रजत तथा हमीरपुर और घुमारवीं ने कांस्य पदक जीते। 65 किलोग्राम में घुमारवीं ने स्वर्ण, पालमपुर ने रजत तथा सोलन और रामपुर ने कांस्य पदक हासिल किया। 70 किलोग्राम में घुमारवीं ने स्वर्ण, आरकेएमवी शिमला ने रजत तथा हमीरपुर और सोलन ने कांस्य पदक जीते। 75 किलोग्राम में रामपुर ने स्वर्ण, ठियोग ने रजत तथा भोरंज और सोलन ने कांस्य पदक हासिल किया। महिला वर्ग की ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी ठियोग कालेज ने अपने नाम की। घुमारवीं और रामपुर संयुक्त रूप से दूसरे तथा सोलन तीसरे स्थान पर रहा।