केएलबी डीएवी गल्र्ज कालेज में ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों ने दिखाया गायकी का जलवा
दिव्य हिमाचल ब्यूरो- पालमपुर
प्रदेश के अग्रणी मीडिया ग्रुप ‘दिव्य हिमाचल’ के लोकप्रिय इवेंट ‘हिमाचल की आवाज-2026’ के ऑडिशन में केएलबी डीएवी कन्या महाविद्यालय के हरिकृष्ण हाल में सुरों की खूब महफिल जमी। सुरों का इम्तिहान देने वाले मंगलवार सुबह ही केएलवी डीएवी कालेज के प्रांगण में पहुंचकर हारमोनियम इत्यादि लेकर अभ्यास करते हुए देखे गए। कुछ बच्चों के परिजन भी उनके साथ पहुंचे हुए थे। इस इवेंट में देशभक्ति, धार्मिक, पहाड़ी, पंजाबी तथा बॉलीवुड के गीतों की तान छेडक़र कलाकारों ने निर्णायक मंडल को खूब प्रभावित किया। ऑडिशन में एक से एक बढक़र कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर टेलेंट का खूब प्रदर्शन किया। ऑडिशन देने के लिए प्रतिभागियों को सुबह ही भीड़ जुटना शुरू ही गई थी।
पंजीकरण के उपरांत हिमाचल की आवाज-2026 के ऑडिशन शुरू हुए। इसके उपरांत पालमपुर में ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया ग्रुप के लोकप्रिय इवेंट में सजी सुरों की महफिल यादगार बन गई। ऑडिशन में अधिकांश कलाकारों ने प्रतिभा का जबरदस्त प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने एक से बढक़र एक प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। इस इवेंट में संगीत कर्ण परदेशी। असिस्टेंट प्रोफेसर सुनील धीमान ने जजिज की भूमिका निभाई । दूर-दूर से आए कलाकारों ने इस अवसर पर लोगों का खूब मनोरंजन किया। निर्णायक मंडल ने कलाकारों को सुरों से संबंधित टिप्स भी प्रदान किए। पालमपुर के एसडीएम डाक्टर ओपी यादव ने दिव्य हिमाचल के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस मीडिया ग्रुप ने दूरदराज गांव के बच्चों के लिए भी ऐसा मंच उपलब्ध कराया है, जहां ये छुपी प्रतिभाएं अपना टेलेंट उजागर कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज के लिए दिव्य हिमाचल एक शानदार कार्य कर रहा है। उन्होंने इवेंट में आए हुए बच्चों से भी आह्वान किया कि वह अपने प्रयास अमल में लाएंगे, तो सफलता उनके कदमों को चूमेगी। उन्होंने कहा कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।