स्टाफ रिपोर्टर,अंब
चिट्टे के आरोप में पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपियों से पूछताछ के बाद शुक्रवार को काबू में आए। आदर्श नगर निवासी रोहित कुमार को शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस रिमांड के दौरान चिट्टे की सप्लाई से जुड़े संपर्कों और नेटवर्क की आगे की कडिय़ों को खंगाल रही है। मामले में मंगलवार देर सायं थाना प्रभारी अंब विपन शर्मा की अगवाई में पुलिस टीम ने नगर पंचायत अंब के वार्ड-6 में अठवां रोड स्थित एक मकान पर दबिश दी थी। तलाशी के दौरान पुलिस ने 7.64 ग्राम चिट्टा बरामद कर अभिषेक चौधरी (31) को गिरफ्तार किया था। अभिषेक एमबीए तक पढ़ा है तथा एक निजी बैंक में भी काम कर चुका है। बुधवार को उसे अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया था।
तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मामला दर्ज
ऊना। पुलिस थाना सदर ऊना के तहत अजोली में तेज रफ्तार बाइक चालक ने एक व्यक्ति को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार चालक निवासी आइला कलां, जिला बस्ती ने रेज रफ्तार बाइक से गलत दिशा में आ गया और वार्ड-एक अजोली निवासी को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।