कार्यालय संवाददाता-पांवटा साहिब
भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब एवं शिलाई क्षेत्र के अथक प्रयासों से सैनिक विश्राम गृह पांवटा साहिब में देहरादून से मोबाइल सीएसडी कैंटीन का सफल आयोजन किया गया। इस कैंटीन में 300 से अधिक भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिजनों ने पहुंचकर रियायती दरों पर राशन, ग्रोसरी और दैनिक उपयोग का सामान प्राप्त किया। संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर सेवानिवृत्त करनैल सिंह ने बताया कि पांवटा-शिलाई क्षेत्र में स्थाई सीएसडी कैंटीन न होने से सैनिकों को काफी परेशानी होती है।
यह मोबाइल कैंटीन उसी मांग को मजबूत करने के लिए लाई गई थी। इस कैंटीन के सफल आयोजन में विशेष सहयोग रहा। ऑर्डिनरी कैप्टन मामराज चौहान, सचिव ओम प्रकाश चौहान, कोषाध्यक्ष इंदर सिंह, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार, हवलदार तपेंद्र सिंह और समस्त भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा एवं शिलाई क्षेत्र के सदस्यों ने बताया कि संगठन ने देहरादून सीएसडी प्रशासन और सैनिक विश्राम गृह प्रबंधन का आभार जताया और सरकार से पांवटा साहिब में स्थाई सीएसडी कैंटीन और ईसीएचएस की मांग को जल्द पूरा करने की अपील की।